फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चेयरमैन, ईओ से कूड़ा टैक्स पर पुनर्विचार करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। पालिका की ओर से नगर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कूड़ा कर लगाने पर महाराणा प्रताप क्षत्रिय राजपूत सभा के प्रतिनिधिमंडल ने पालिकाध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह व ईओ रवि कुमार शुक्ला को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार को प्रतिनिधि मंडल ने पालिकाध्यक्ष व ईओ से मुलाकात कर जनता पर कूड़ा कर न लगाने का अनुरोध किया। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि नगर में अधिकांश निम्न व मध्यम आर्य वर्ग के परिवार निवास करते हैं। नगर की जनता पहले ही गृहकर व जलकर का भुगतान कर रही है। ऐसी स्थिति में जनता पर कूड़ा कर का अतिरिक्त भार डालना उचित नहीं है। प्रतिनिधि मंडल ने बढ़ती महंगाई के दौरान में आर्थिक परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए प्रस्तावित कूड़ा कर न लगाए जाने की मांग की। पालिकाध्यक्ष रवि कुमार व ईओ रविशंकर शुक्ला का कहना है कि पालिका बोर्ड नगर की जनता के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करती है। कूड़ा कर पर एनजीटी की गाइडलाइन के अनुसार योजना तैयार की गई है।पालिका ने जनहित को ध्यान में रखते हुए महज 20 रुपये प्रतिमाह का शुल्क लगाने का प्रस्ताव पारित किया है। इस व्यवस्था में पालिका कर्मी घरों से कूड़ा एकत्रित करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष हरिराज सिंह, पूर्व सभासद पूनम चौहान, यशवीर सिंह, रविंद्र राजपूत, चंद्रभान सिंह, विशंभर सिंह, शिशुपाल सिंह, मलखान सिंह, आनंद कुमार वत्स, भानु प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें