फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और राज्यों में मांगा आरक्षण

Thu, 29 Dec 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर में सांसद को ज्ञापन सौंपते अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर में अ‌खिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने केंद्र में आरक्षण बहाल कराने के प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन  नगीना से भाजपा सांसद डॉ. यशवंत सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जाट समाज के प्रतिनिधियों और सांसदों के साथ बैठक बुलाकर आरक्षण बहाल कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक आरक्षण पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हरियाणा में आरक्षण के लिए आंदोलन करने वाले जाट युवाओं पर भी गंभीर धाराएं लगाकर जेल में डाल दिया है। उन्होंने हरियाणा में भाजपा सांसद राजकुमार सैनी पर समाज को जाटों के खिलाफ भड़काने का भी आरोप लगाया। ज्ञापन में जाटों को केंद्र और राज्यों में आरक्षण दिलाने, हरियाणा में आंदोलन के दौरान गोली चलाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने, आंदोलन में शहीद हुए लोगों के परिजनों को मुआवजा देने और दर्ज मुकदमे वापस लेने और भाजपा सांसद राजकुमार सैनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. ओपी देशमुख, डॉ. योगेश्वर पाल, देवेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, विनोद राठी, सूरजभान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें