फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गांव स्वाहेड़ी में ही बनेगा केंद्रीय विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में केंद्रीय विद्यालय बनने का रास्ता साफ हुआ। केंद्रीय कैबिनेट ने बिजनौर में केंद्रीय विद्यालय बनाने को मंजूरी दे दी है। लंबे इंतजार के बाद बिजनौर का यह सपना हुआ। सांसद चंदन चौहान ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय बनाने के लिए कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है।
केंद्रीय विद्यालय के लिए स्वाहेड़ी में जमीन चिह्नित की गई है। मगर, कैबिनेट से मंजूरी नहीं मिलने के कारण विद्यालय का निर्माण का कार्य अधर में अटका हुआ था। शासन प्रशासन की ओर से केंद्रीय विद्यालय संचालित करने के लिए स्वाहेड़ी लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र में अस्थाई रूप से विद्यालय शुरू करने की प्रक्रिया चलाई थी।
विज्ञापन

करीब दो साल से केंद्रीय विद्यालय अस्थाई रूप से संचालित करने के बिल्डिंग की तलाश की जा रही है। बिजनौर शहर में भी चाहशीरी मोहल्ले में स्थित कन्या पाठशाला की बिल्डिंग की अफसरों ने निरीक्षण किया था। टीम को लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र की बिल्डिंग पसंद आई थी।
विज्ञापन

सांसद चंदन चौहान ने बताया कि शुक्रवार को कैबिनेट ने बिजनौर जनपद में केंद्रीय विद्यालय बनाने की स्वीकृति दी है। जल्द ही बजट जारी कर दिया जाएगा। उनके पिताजी पूर्व सांसद संजय चौहान ने इसकी मुहिम शुरू की थी। खुशी है कि उनके प्रयास से कैबिनेट ने केंद्रीय विद्यालय बनाने की मांग को स्वीकृति दे दी है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद सिंह ने बताया कि पूर्व में स्वाहेड़ी में केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन दर्ज करा दी गई थी। अब अनुमति मिल गई है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें