स्योहारा। मोहल्ला शैखान स्थित गौरैया वाली हवेली में विश्व गौरैया दिवस के मौके पर खास कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान युवाओं के साथ केक काटकर गौरैया संरक्षण का संदेश दिया गया और लोगों से घरों में पक्षियों के लिए घोंसले व दाना-पानी की व्यवस्था करने की अपील की गई।
शुक्रवार को मोहल्ला शैखान निवासी गौरैया प्रेमी फराज शेख के आवास पर हर साल की तरह इस वर्ष भी विश्व गौरैया दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में रेंजर शशांक गुप्ता, समाजसेवी डा. मनोज वर्मा और रालोद नेता महावीर सिंह ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस मौके पर रेंजर शशांक गुप्ता ने कहा कि हर साल 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस मनाने का उद्देश्य गौरैया सहित अन्य सामान्य पक्षियों की घटती संख्या के प्रति लोगों को जागरूक करना और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि शहरों में गौरैया के कम होने का मुख्य कारण उनके लिए सुरक्षित आवास का अभाव है।
समाजसेवी डा. मनोज वर्मा ने कहा कि आधुनिक मकानों में घोंसले बनाने की जगह न मिलने के कारण गौरैया तेजी से लुप्त होती जा रही है। साथ ही प्राकृतिक भोजन के स्रोत भी कम होते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गौरैया बबूल, कनेर, नींबू, अमरूद, अनार, मेहंदी और बांस जैसे पेड़ों पर रहना पसंद करती है। फराज शेख ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घरों की छत पर बचा हुआ खाना, गेहूं-चावल के दाने और मिट्टी के बर्तनों में पानी जरूर रखें, ताकि पक्षियों को भोजन और पानी मिल सके और उनकी संख्या में कमी न आए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं को घोंसले वितरित किए गए और उन्हें अपने घरों में लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बदर खान, अकरम अंसारी, पूर्व सीओ इकबाल उज्जमा, नसीम अहमद, सिद्धार्थ कुमार, क्षत्रपाल सिंह, परवेंद्र शर्मा, अब्दुल्ला रहीम, डा. हसन जावेद सहित कई लोग मौजूद रहे।
स्योहारा। गौरैया वाली हवेली में गौरैया दिवस पर केक काटते रेंजर शशांक गुप्ता व डा. मनोज वर्मा (स