फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड केयर सेंटर से बंदी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड केयर सेंटर से बंदी फरार
विज्ञापन

बिजनौर। चोरी की बाइक और चरस के साथ दबोचा गया एक बदमाश स्वाहेड़ी कोविड सेंटर के बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार हो गया। बुधवार सुबह गिनती के दौरान उसकी फरारी का पता चला। फरार बदमाश की कई जगह तलाश की गई पर उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस की कई टीम उसे ढूंढने में लगी हैं।
शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव खानपुर जाटान निवासी विनय व श्रवण कुमार बावरिया को नगीना पुलिस ने सात सितंबर को चोरी की बाइक और 300 ग्राम चरस व दो तमंचों के साथ दबोचा था। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर 25 सितंबर को विनय को स्वोहड़ी के कोविड सेंटर भेज दिया गया। विनय के अलावा वहां 47 और कोरोना पॉजिटिव है। इनमें 27 बंदी शामिल हैं। बुधवार को सुबह करीब नौ बजे कोविड सेंटर में भर्ती सभी लोगों की गिनती हुई तो विनय नहीं मिला। उसकी तलाश की गई पर कोई पता नहीं चला। यह देख सेंटर के स्टाफ के हाथ पांव फूल गए। तुरंत ही मामले की पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पाया गया कि विनय बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार हुआ है। पुलिस को शक है कि मंगलवार की रात में विनय वहां से भाग निकला। विनय की कई जगह तलाश की गई पर उसका कोई पता नहीं चला है। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र के मुताबिक विनय की तलाश में पुलिस की कई टीम लगी हैं। वह सेंटर के बाथरूम की पीछे की खिड़की तोड़कर भागा है। रात में उसके फरार होने की उम्मीद जताई जा रही है। बुधवार को गिनती के दौरान उसके फरार होने का पता चला है। उसकी गिरफ्तारी को चार टीम गठित की गई है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही हैं। पुलिस की एक टीम को शामली जिले में उसके गांव में भी भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें