फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदनमोहन मालवीय और अटल जी की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मदनमोहन मालवीय और अटल जी की जयंती मनाई
विज्ञापन

बिजनौर। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से भारत रत्न व काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक शिक्षाविद् पंडित महामना मदन मोहन मालवीय और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर हॉकी और स्केटिंग में स्वर्ण पदक विजेता वैष्णवी को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

जैन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अमरीश शर्मा ने मालवीय जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। विप्र बंधुओं की एक जुटता पर जोर दिया। कहा कि ब्राह्मण संगठन के आयोजनों में भागीदारी बढ़ाएं। कर्मचारी नेता पंडित राकेश शर्मा ने एक-दूसरे के दुख-सुख में कंधे से कंधा मिला कर खड़े रहने का आह्वान किया। एडवोकेट सरिता शर्मा ने बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए शिक्षा पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, राजेंद्र गौतम, पंडित पूरन चंद तिवारी, पंडित योगेश कुमार शर्मा, प्रमोद मिश्रा, विनीत शर्मा, पंडित महेश चंद शर्मा, आशीष शर्मा, विपुल शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में हॉकी, स्केटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर आवास विकास निवासी पंडित गोपाल शर्मा की पुत्री वैष्णवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें