फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नेताओं की शिकायत पर पहले भी हट चुके सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी के शासन को पत्र लिखने पर सीडीओ बृजेंद्र शुक्ल को हटाया जाने का मामला पहला नहीं है। इससे पहले भी कई सीडीओ इसी तरह हटाए जा चुके हैं, जिनका नेताओं के साथ विवाद शासन तक पहुंच गया था। अब से पहले सीडीओ एमएल व्यास और सीडीओ रंजीत सिंह को भी जिले से हटाकर लखनऊ में संबद्ध किया जा चुका है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में बागपत के सीडीओ रहे एमएल व्यास की शिकायत बागपत से भाजपा विधायक योगेश धामा ने की थी। उन पर आरोप लगाए गए थे कि जिला पंचायत में हुए घपले की जांच में गलत रिपोर्ट लगा दी थी, जबकि विधायक ने साक्ष्य भी दिए थे। इसमें जांच के बाद सीडीओ एमएल व्यास को लखनऊ संबद्ध कर दिया था। इनके अलावा सीडीओ रहे रंजीत सिंह का कार्यकाल भी विवादों भरा रहा है। उनके खिलाफ पहले ग्राम सचिवों ने मोर्चा खोल दिया था। उसके बाद सचिवों को कलस्टर देने को लेकर पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह ने सीएम से शिकायत की थी। शिकायतें मिलने के बाद वर्ष 2022 में उन्हें लखनऊ में आयुक्त कार्यालय से संबद्ध किया गया। अब बृजेंद्र शुक्ल पर भी समस्याओं को लेकर निष्क्रिय होने के आरोप लगे थे और गांवों में समस्याओं का समाधान नहीं होने के साथ ही विकास भवन के अधिकारी भी परेशान थे। फाइल कई-कई दिन तक अटकी रहती थी, इसलिए ही सभी उनके खिलाफ होते चले गए और उनको हटाया गया। इस तरह पिछले पांच साल में सीडीओ रहे नीरज श्रीवास्तव को छोड़कर अन्य सभी का कार्यकाल विवादों से जुड़ा हुआ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें