फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: बीजेपी नेता के पोस्टर पर कालिख पोतने वालों की CCTV फुटेज आई सामने, सियासी रस्साकशी में गहराया विवाद

Sat, 19 Jul 2025 01:46 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर में भाजपा नेता राजीव अहलावत के पोस्टर पर कालिख पोतने की घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है, लेकिन जनप्रतिनिधि के करीबियों के होने से कार्रवाई पर सवाल हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नहटौर ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर चल रही सियासी खींचतान अब सार्वजनिक मंचों पर भी नज़र आने लगी है। भाजपा नेता राजीव अहलावत के फोटो पर कालिख पोतने की घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें चार युवक कार की छत पर चढ़कर पोस्टर खराब करते दिखाई दे रहे हैं। यह पोस्टर शहर के हल्दौर और नहटौर इलाकों में लगाए गए थे।

विज्ञापन


राजीव अहलावत ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। नहटौर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है, लेकिन आरोपी एक जनप्रतिनिधि के करीबी बताए जा रहे हैं, जिससे सख्त कार्रवाई की संभावना कम बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 19 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ 

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टरों में सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, विधायक व अन्य भाजपा नेताओं के भी फोटो थे, लेकिन सिर्फ राजीव अहलावत के चेहरे पर कालिख पोती गई। इससे सियासी मकसद साफ दिखाई दे रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, राजीव अहलावत इस बार आकू ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार माने जा रहे हैं। ऐसे में राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते यह हरकत की गई हो सकती है। आरोपी युवकों में से एक ने पिछले जिला पंचायत चुनाव में भी हिस्सा लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें