फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं में सामाजिक विज्ञान का पेपर रहा सरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सीबीएसई 10वीं का सामाजिक विज्ञान का पेपर बहुत आसान आया। छात्र- छात्राओं के अनुसार पेपर अप टू दा मार्क था। पेपर स्कोरिंग होने से डिस्टिंक्शन मार्क्स आने कठिन नहीं हैं। कुछ छात्रों का कहना था कि पेपर के सारे सवाल जुबान पर थे। इसलिए पूरे नंबर आएंगे। सामाजिक विज्ञान का पेपर 80 नंबर का होता है। पेपर में हिस्ट्री, ज्योग्राफी, इकोनॉमिक्स तथा पोलिटिकल साइंस के टापिक आते हैं। हर टापिक 20-20 नंबर का है।
विज्ञापन

माडर्न एरा पब्लिक स्कूल की सामाजिक विज्ञान की टीचर शिल्पी मित्तल के अनुसार पेपर में 35 सवाल आए। पेपर चार सेक्शन में डिवाइड है। सेक्शन ए में एक-एक नंबर के 20 सवाल, सेक्शन बी में तीन-तीन नंबर के आठ सवाल, सेक्शन सी में पांच-पांच नंबर के छह सवाल, तथा सेक्शन डी में छह नंबर का मानचित्र से संबंधित सवाल था। मानचित्र में हिस्ट्री से जुडे सवाल दो नंबर तथा ज्योग्राफी से जुडे़ सवाल चार नंबर के आए। मानचित्र घटनास्थल आदि को अंकित करना होता है। मानचित्र में ज्योग्राफी के पोरशन में छह ऑप्शन थे । छात्र को इनमें चार को करना था। झलक, खुशी, गर्विता आदि छात्राओं ने बताया कि पेपर एनसीईआरटी आधारित था। सभी सवाल कई बार कक्षा में हल किए हुए थे। पेपर के सभी सवाल जुबान पर थे। सारे सवाल डायरेक्ट पूछे गए थे। मानचित्र के प्रश्न बेहद सरल थे। पेपर में डिस्टेंक्शन मार्क्स से अधिक नंबर तो आ ही जाएंगे। डीडीपीएस परीक्षा केंद्र से आने वाले अंशु, हर्ष, आदि का कहना था कि पूरे सवाल जुबान पर थे इसलिए 80 में 80 नंबर आएंगे।
परीक्षा केंद्रों पर कोरोना से बचाव के प्रबंध
बिजनौर। सीबीएसई परीक्षा के परीक्षा केंद्रों पर कोरोना से बचाव के प्रबंध थे। माडर्न एरा पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल सीमा विश्वास ने अपनी देखरेख में परीक्षार्थियों को प्रवेश के समय करीब एक एक मीटर दूरी पर खड़ा कराया। छात्र छात्राओं के हैंडवॉश का भी इंतजाम था। सेनिटेशन के निर्देश दिए जा रहे थे। डीडीपीएस तथा एएन इंटरनेशनल स्कूल आदि पर भी कोरोना से बचाव पर ध्यान केंद्रित था। बताया गया कि हैंडवॉश तथा सेनीटेशन की व्यवस्था है। केंद्र व्यवस्थापक निगाह रख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें