फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक कटारिया के सामने उठाई समस्याएं

विज्ञापन
लखनऊ में परिवहन मंत्री को ज्ञापन सौंपते विधायक सुचि चौधरी और उनके पति ऐश्वर्य चौधरी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
अशोक कटारिया के सामने उठाई समस्याएं
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी व भाजपा नेता एश्वर्य चौधरी की पहल पर चंदक व भागूवाला क्षेत्र के यात्रियों को रोडवेज बस की सुविधा मिलेगी। उन्होंने परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार अशोक कटारिया से मिलकर भागूवाला से चंदक होते हुए दिल्ली के लिए नई दो बस चलवाने की मांग की है। साथ ही दयालवाला से बिजनौर के लिए बंद की गई बस भी चलवाने की मांग की है। अशोक कटारिया ने दोनों मामलों में कार्रवाई के लिए एआरएम बिजनौर से वार्ता की है।
विज्ञापन

उधर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह से वार्ता कर कहा कि बिजनौर जिला मोतियाबिंद व आंखों की गंभीर बीमारी के मामले में उत्तर प्रदेश में पहले स्थान पर है। पिछले साल सरकार ने मोतियाबिंद पीड़ित 20 हजार लोगों के ऑप्रेशन का लक्ष्य दिया था जिनमें से अब तक केवल 1100 ऑप्रेशन ही किए गए हैं। उन्होंने अपने स्तर पर पांच हजार नेत्र रोगियों के परीक्षण कराने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें