चेकिंग के दौरान पकड़ी चार लाख की नकदी
मंडावली। मंडावली थाना क्षेत्र के मोटा महादेव तिराहे पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से चार लाख रुपये से अधिक की नगदी बरामद की है। पुलिस द्वारा चालक के पास रुपये के संबंध में जानकारी नहीं होने पर सीज की कार्रवाई की गई।
एसपी के दिशा-निर्देशन में एसएसटी टीम ने मोटा महादेव मंदिर तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की। टीम ने रविवार की रात करीब ढाई बजे मंडावली से नजीबाबाद दिशा में जा रही एक कार को रोका और चेकिंग की। टीम को चेकिंग के दौरान कार से 4,17,110 रुपये बरामद किए। आदर्श नगर निवासी कार चालक मनोहर लाल के पास रुपये के संबंध में दस्तावेज नहीं होने पर एसएसटी मजिस्ट्रेट कुलदीप कुमार ने मामले में सीज की कार्रवाई की। टीम में कांस्टेबल राहुज चौधरी, प्रवीण कुमार, मुन्नू सिंह शामिल रहे।