फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आंबेडकर समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ये है मामला

Wed, 10 Mar 2021 10:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर के नजीबाबाद में आंबेडकर समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष सहित 12 लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने आंबेडकर समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई तेज सिंह, प्रदेश सचिव जहीर भाई, जिलाध्यक्ष हरीश कुमार, महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय महासचिव शबनम सिंह सहित 12 सदस्यों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं उकसाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। 

पंकज ने तहरीर में बताया कि कि उन्हें आंबेडकर समाज पार्टी की ओर से यूपी मिशन 2022 के नाम से लगाया गया होर्डिंग दिखाई दिया, जिसमें हिंदुओं व आतंकवाद पर लगाम लगाने, देश की मुकम्मल आजादी के लिए दलित, आदिवासी, पिछड़े मुस्लिम, बौद्ध, सिख, ईसाइयों को मिलकर चलने का आह्वान किया गया। उन्होंने देश को बांटने, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए आंबेडकर समाज पार्टी के पदाधिकारी और सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बागपत: ठगी करने वाला आरोपी दबोचा, नौकरी लगवाने के नाम पर लिए थे छह लाख रुपये
विज्ञापन


पुलिस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश सचिव, महिला ब्रिगेड की राष्ट्रीय महासचिव, जिलाध्यक्ष सहित 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में फैज कुरैशी, जहांगीर अली, कपिल कुमार, राजपाल सिंह, मो. आबिद और अमन कुरैशी को नामजद किया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें