फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कार ने बैरियर में मारी टक्कर, दो सिपाही समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर मंडावर सड़क पर चक्कर चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने पुलिस के बैरियर में टक्कर मार दी। पास में खड़े दो सिपाही भी चपेट में आकर घायल हो गए। इसके बाद ऑटो में टक्कर मारी, जिसमें चालक समेत दो घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात 12 बजे मंडावर की ओर से आ रही कार चक्कर चौराहे के पास पहुंची तो डायवर्जन को लेकर लगे पुलिस के बैरियर में जोरदार टक्कर मार दी। बैरियर के पीछे ड्यूटी पर तैनात सिपाही हरेंद्र और ललित को भी कार की तेज टक्कर लगी। टक्कर लगते ही सिपाही हरेंद्र उछलकर दूर जा गिरा। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक ने कार दौड़ा दी। कुछ ही दूरी पर एक ऑटो में टक्कर मार दी। जिसमें ऑटो चालक मजहर निवासी मोहल्ला चौधरियान और अन्य सवारी साजिद निवासी जंदरपुर भी घायल हो गए। पुलिस से घिरता देख आरोपी चालक सुमित कश्यप निवासी गांव इनामपुरा मंडावर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। एसपी भी मौके पर पहुंचे। कार में चालक की पत्नी भी मौजूद थी जोकि बेसुध मिली।
बताया गया कि आरोपी नशे की हालत में था और अपनी पत्नी को दवाई दिलाने के लिए आ रहा था। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सिपाही हरेंद्र निवासी धतुरी बुलंदशहर की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। हरेंद्र की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


बताया कि हरेंद्र 2000 बैच का सिपाही है, जिसकी तैनाती शहर कोतवाली की बेगावाला चौकी पर चल रही है। अब कांवड़ यात्रा के चलते बृहस्पतिवार की शाम उसकी ड्यूटी मंडावर सड़क पर लगी थी। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें