फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से महिला की मौत

Sat, 25 Feb 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद में नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित कार की चपेट में आने से एक महिला   की मौत हो गई। हादसे में कार  गड्ढे में पलट गई। जिससे कार में सवार दंपति और उनके पुत्र को भी चोटें आईं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

नजीबाबाद-बिजनौर मार्ग पर गांव प्रतापपुर के निकट शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे हादसा पेश आया। बिजनौर दिशा से नजीबाबाद की ओर आ रही कार यूपी 14सीसी 6609 अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़ी बाइक से टकरा गई। बाइक के पास खड़ी महिला भी कार की  चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उसका पुत्र उपचार के लिए ले गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित       कर दिया। मृतका की पहचान बिजनौर के गांव सालमाबाद निवासी सुरेेश की पत्नी लोकेश (39) के रूप में हुई। बताया जाता है कि हाईवे की साइड में बाइक खड़ी कर महिला का पुत्र लघुशंका के लिए चला गया था। जिससे वह हादसे का शिकार होने से बच गया। उधर, बाइक से टकराकर अनियंत्रित कार गड्ढे में पलट गई। कार में सवार हेमंत कुमार, उनकी पत्नी पूनम        देवी और पुत्र हर्षल घायल हो        गए, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कार व बाइक को कब्जे में ले लिया और कार सवार घायलों को उपचार के लिए भेजा। हेमंत ने पुलिस को बताया कि वे एक        विवाह समारोह में शामिल होने के लिए नोएडा से नजीबाबाद जा रहे थे। घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।

सड़क हादसे में भाई-बहन घायल  
अफजलगढ़ में बाइक और ट्रक की टक्कर में बाइक सवार मुमेरे, फुफेरे भाई-बहन घायल हो गए। दोनों उपचार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव चौहड़वाला निवासी संदीप कुमार ने बताया कि गांव बेेरखेड़ा टांडा निवासी उसकी फुफेरी बहन कंचन रानी उनके यहां आई हुई थी। शुक्रवार को जब वह कंचन को उनके गांव बेरखेड़ा टांडा बाइक से छोड़ने जा रहा था तो गांव के पास हाईवे 74 पर पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हुए है। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


सड़क हादसे में श्रमिक की मौत
धामपुर में घर से चीनी  मिल में ड्यूटी करने जा रहे एक श्रमिक की बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा है।
धामपुर थाने के गांव नौरंगाबाद निवासी 50 वर्षीय अजय कुमार  घर से पैदल रात को दो बजे वाली शिफ्ट में ड्यूटी करने के लिए चीनी मिल जा रहे थे। रानीबाब पुलिस चौकी  के पास सड़क पार करते समय तेज गति से आ रहे किसी वाहन उन्हें टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। अजय कुमार की मृत्यु पर धामपुर चीनी मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी शोक जताया है। मिल के महाप्रबंधक (प्रशासन) विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि  अजय कुमार इंजीनियरिंग विभाग में श्रमिक थे। कोतवाल मुनीश चंद शर्मा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें