गोवंश पकड़ कर ब्लॉक अधिकारियों को सौंपे
बिजनौर, धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने फसलों को उजाड़ रहे आवारा गोवंश को पकड़ कर ब्लॉक के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया है। गोवंशों के कान पर टैग लगे मिले। जिस पर ब्लॉक अधिकारियों ने जांच कर पशु मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने गोवंशीय पशुओं को पकड़ कर विकास विभाग के अधिकारियों की सुपुर्द करना शुरू कर दिया है। जो पशुुु ब्लाक के अधिकारियों को सौंपे गए हैं। उनके कानों में पशुपालन विभाग के अधिकारियों की ओर से लगाए गए टैग लगे हैं। बीडीओ अखिलेेश कुमार ने पशुुओं के कानों में लगे टैग की पशुपालन विभाग के अधिकारियों से जांच कर पशु पालकों के नाम उपलब्ध कराने के निर्देेश दिए हैं। चेताया कि नामों के मिलने के बाद ब्लॉक की ओर से ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
गौरतलब है कि सोमवार को गांव सरकथलमाधों के किसानों ने एक दर्जन से ज्यादा पशुओं का पकड़ कर गांव के प्राइमरी स्कूल में बंद कर दिया था। जिन्हें बाद में जंगलों की ओर भगा दिया गया। भाकियू के धामपुर ब्लाक अध्यक्ष कविराज सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ गांव इब्राहिमपुर नारायण में कई पशुओं को पकड़ लिया। इन सभी पशुओं के कानों में पशुपालन विभाग की ओर से टैग लगी है।
दो पशुपालकों के खिलाफ दी तहरीर
बीडीओ अखिलेेश कुमार का कहना है कि टैग लगे पशुओं की जांच कराई जा रही है। अब तक दो पशुआें के पालकों का नाम उन्हें पता लग गया है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की ओर से संबंधित लोगों के खिलाफ पुलिस में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट कायम करा कार्रवाई कराई जाएगी। जो पशु उन्हें सौंपे गए हैं उन्हें गोशालाओं में भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है।