धामपुर के गांव भिक्कावाला में पोषक नहर में डूबे हरदीप सिंह के परिजनों से मिलकर उनका ढांढस बंधाते
- फोटो : DHAMPUR
भाजपा नेता का नहर में नहीं लग सका पता
बिजनौर, शेरकोट। पोषक नहर में डूबे भाजपा नेता हरदीप सिंह का तीन दिन बाद पता नहीं लग सका है। पीएसी के जवान मोटर वोट से पोषक नहर में हरदीप सिंह को दिन भर तलाश करते रहे। विधायक ने गांव भिक्कावाला में जाकर उनके परिजनों को सांत्वना दी।
हरदीप सिंह की पत्नी याचिका ने बताया कि उनके पति को गांव के तीन युवक नहर में नहाने के लिए बुलाकर साथ ले गए थे। उनके पति को साजिश के तहत नहर में डुबोया गया है। याचिका ने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि रविवार को जब उसके पति हरदीप घर पर थे तो गांव के तीनों लोगों के उनके मोबाइल पर फोन आए और वह इन लोगों की फोन पर हुई वार्ता के बाद घर से चले गए। हरदीप सिंह भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हैं। मंगलवार को विधायक अशोक कुमार राणा, धामपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह गांव में पहुंचे और हरदीप सिंह के परिजनों को सांत्वना दी। संवाद