फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकाला, बिटिया के लिए मांगा इंसाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकाला, बिटिया के लिए मांगा इंसाफ
विज्ञापन

बिजनौर। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की बैठक में हाथरस और बलरामपुर की बिटिया के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। टाउन हॉल में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजपाल सैनी ने कहा कि प्रदेश में चारों ओर अराजकता का माहौल है और अपराध चरम पर है। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। नूरपुर में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने दुष्कर्मियों का पुतला फूंका।
विज्ञापन

महासचिव नवीन सैनी ने कहा कि जलीलपुर में सचिन सैनी की हत्या कर दी गई, लेकिन अब तक प्रशासन ने केवल एक नामजद आरोपी को दबोचा है। जिला प्रभारी राजेश सैनी, अमित सैनी, प्रवेश सैनी, जिलाध्यक्ष बृजेश सैनी, सतेंद्र सैनी, नजाकत अली, महावीर सैनी आदि मौजूद रहे। नूरपुर में हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ता प्रांत महामंत्री जितेंद्र बैंस के नेतृत्व में मुरादाबाद रोड स्थित एक स्कूल में एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए शिव मंदिर चौक पहुंचे और दुष्कर्मियों को पुतला फूंककर आरोपियों को फांसी देने की मांग की। इस दौरान नवीन, सोमपाल, बिजेंद्र अग्रवाल, पवन गोयल, राहुल, नीरज, हिमांशु, जीतू भुईयार, मोहित आदि थे। वहीं, सर्वदलीय गौरक्षा मंच के तत्वाधान में बृहस्पतिवार रात कैंडल मार्च निकाला गया। प्रदेश संयोजक संजीव जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित अमित शांडिल्य आदि मौजूद रहे। अफजलगढ़ में वाल्मीकि समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपनिरीक्षक को सौंपा। इस दौरान रमेशचंद्र पंवार, मोहित पंवार, सोमराज, राजेश पंवार, राजवीर पंवार, सनी, रवि राही, अर्जुन पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें