फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हिल स्टेशन की तर्ज पर विक्टोरिया लाइट से रोशन होंगी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
- चौधरी चरण सिंह चौक (नुमाइश ग्राउंड चौक) की सड़कों पर लगाई जा रही है विक्टोरिया लाइट
विज्ञापन

- 40 लाख रुपये की लागत आएखी, नूरपुर मार्ग पर भी चौराहे का होगा सुंदरीकरण


संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। शिमला-मसूरी में माल रोड या फिर देहरादून की राजपुर रोड, कुछ इसी तर्ज पर बिजनौर की सड़कों को रोशन करने की कवायद चल रही है। दरअसल, अब बिजनौर की सड़कों पर भी विक्टोरियां लाइट लगने लगी हैं। चौधरी चरण सिंह चौक (नुमाइश ग्राउंड चौक) के पास विक्टोरिया लाइट रोशन भी होने लगी हैं। इन पर 40 लाख रुपये की लागत आएगी।
पालिका की ओर से नुमाइश ग्राउंड चौराहे का सुंदरीकरण कराया जा रहा है, इस चौराहे पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को भी स्थापित किया जाना है। इसके साथ ही यह चौराहा अब चौधरी चरण सिंह चौक कहलाया जाने लगेगा। बता दें कि शहर में चौराहों और सड़कों के सुंदरीकरण का खाका तैयार किया गया है। पहले चरण में करीब एक करोड़ की लागत से नुमाइश ग्राउंड चौक और आसपास की सड़कों पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही इस चौराहे पर बैराज रोड, कलक्ट्रेट रोड, सुभाष चंद्र बोस तिराहे पर जाने वाली सड़क के अलावा जजी रोड पर भी दोनों ओर रंग बिरंगी इंटरलॉकिंग बिछाई जा चुकी है। सड़कों के दोनों ओर फुटपाथ बनाए गए हैं। उधर, विक्टोरिया लाइट लगाया जाना भी इस प्रोजेक्ट शामिल था। इसके चलते नुमाइश ग्राउंड चौक पर चारों सड़कों पर कुल 45 विक्टोरिया लाइट लगाईं जा रही हैं। इनमें कुछ लाइट लग चुकी हैं और रोशनी दे रही हैं। यूं तो पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए पहले से लाइट लगी हुईं थीं लेकिन अब और भी आकर्षक बनाने के लिए विक्टोरिया लाइट लगाई गई हैं।


एक ही रंग में रंगी जा रही दुकानें
नुमाइश ग्राउंड चौराहे के आसपास नगर पालिका की सभी दुकानों का रंग एक ही तरह का रहेगा। सिर्फ इतना नहीं इन दुकानों पर लगने वाले डिस्प्ले बोर्ड का रंग और साइज भी समान ही होंगे। जोकि चौराहे की सुंदरता को और अधिक बढ़ा देंगे।


नूरपुर मार्ग पर भी लगेंगी विक्टोरिया लाइट
नुमाइश ग्राउंड चौक के बाद अगले क्रम में नूरपुर रोड के चौराहे का सुंदरीकरण शामिल है। इस चौराहे पर भी विक्टोरिया लाइट लगेंगी। इसके अलावा जजी से चक्कर रोड चौराहे तक मंडावर रोड पर भी पथ प्रकाश व्यवस्था का इंतजाम किया जा रहा है।


नुमाइश ग्राउंड चौराहे का सुंदरीकरण किया जा रहा है। इसके बाद नूरपुर रोड पर चौराहे का सुंदरीकरण होगा। सड़कों को आकर्षक बनाने के लिए विक्टोरिया लाइट लगवाई जा रही हैं। - विकास कुमार, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन




भले ही बिजनौर जिला मुख्यालय है, मगर यह एक बड़ा गांव सा नजर आता है। ऐसे में शहर और सड़कों को आकर्षक बनाने का काम किया जा रहा है। सुंदरीकरण के साथ साथ विक्टोरिया लाइट लगवाई जा रही हैं। - इंदिरा सिंह, अध्यक्ष पालिका परिषद बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें