बिजनौर में स्वास्थ्य विभाग में संविदा भर्ती में नियम विरुद्ध कटआफ लिस्ट जारी कर इंटरव्यू शुरू करने पर अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभ्यर्थियों को बमुश्किल समझा बुझाकर शांत किया। प्रदर्शनकारियों ने सीएमओ पर भर्ती में धांधली करने का आरोप लगाया।
स्वास्थ्य विभाग में एएनएम, स्टाफ नर्स, डाटा एंट्री ऑपरेटर, एमबीबीएस चिकित्सक व एसटीएस के पदों के आवेदन मांगे थे। विभाग ने मंगलवार को सीएमओ आफिस में इंटरव्यू की तिथि निर्धारित की थी। इंटरव्यू देने पहुंचे अभ्यर्थी कटऑफ लिस्ट से नाम गायब होने पर बिफर पड़े और उन्होंने जमकर हगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल अभ्यर्थियों को समझा बुझाकर शांत किया।
अभ्यर्थियों का आरोप था कि आवेदन के समय विभाग ने कटऑफ सूची के बारे में कोई सूचना नहीं दी थी। उन्होंने कहा कि जब विभाग ने सभी से आवेदन मांगे है, तो उनका इंटरव्यू होना चाहिए। उन्होंने सीएमओ पर आरोप लगाया कि भर्ती में गोलमाल करने के लिए कटऑफ लिस्ट जारी की गई है।
प्रत्येक पद के लिए केवल तीन ही अभ्यर्थी रखे गए है। इसे अच्छा होता, तो केवल शैक्षिक योग्यता की मैरिट ही लगा दे और इंटरव्यू न लेते। इस मौके पर हंगामा करने वालों में अनिता, पूजा, अमित कुमार, नवीन कुमार, गौरव चौहान, सचिन विश्रोई, कुलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
सीएमओ नहीं दे सके स्पष्ट जवाब: सीएमओ डॉ. मनमोहन अग्रवाल का कहना है कि कुछ अभ्यर्थियों के आवेदन देरी से आए तथा कुछ का नाम कटऑफ लिस्ट से बाहर हो गया था। इस संबंध में वहीं, अभ्यर्थी हंगामा कर रहे थे।
किस नियम के तहत कटऑफ सूची जारी की, इस सवाल का जवाब नहीं दे सके।