शहीद अशोक मार्ग पर स्थित नहर का पुल क्षतिग्रस्त
चांदपुर। चांदपुर को जनपद अमरोहा से जोड़ने वाली चांदपुर-फीना मार्ग पर नहर का छतिग्रस्त पुल हादसे को दावत दे रहा है। पीडब्लूडी के कर्मचारियों ने पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से के चारों ओर रेत से भरे बोरे रखे हैं। हाल ही में इसे मुख्यमंत्री द्वारा इस मार्ग को शहीद अशोक के नाम पर रखा गया था।
चांदपुर को अमरोहा जनपद को जोड़ने वाले चांदपुर-फीना मार्ग को मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में शहीद अशोक कुमार मार्ग का नाम दिया गया है। मार्ग पर गांव गोयली से पहले गांव बहमनशोरा के पास स्थित नाला (नहर) पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे पुल राहगीरों को हमेशा खतरा सताता है। गांव गोयली निवासी इरशाद, चांद जैदी, ताहिर अंसारी, ऋषिपाल सिंह, शाहीद अंसारी, कल्वा सैनी, भगवन सिंह, अकबर अली आदि का कहना है कि बड़े वाहनों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पीडब्लूडी के अवर अभियंता जसवीर सिंह ने बताया कि पुल की मरम्मत के लिए प्रोजेक्ट बना दिया गया है। प्रोजेक्ट को स्वीकृति के लिए लखनऊ प्रेषित किया जा रहा है।