नजीबाबाद में पोषण माह कार्यक्रम का उद्घाटन करते ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार।
- फोटो : NAZIBABAD
बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए चलेगा अभियान
नजीबाबाद। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने गर्भवति महिलाओं और बच्चों को पोषण माह अभियान के दौरान स्वस्थ एवं निरोग रखने का निर्णय लिया। बाल विकास परियोजना अधिकारी रेखा आंबेडकर की उपस्थिति में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार और एडीओ आईएसबी रूपचंद ने संयुक्त रूप से पोषण माह कार्यक्रम अभियान का शुभारंभ किया।
सीडीपीओ ने शून्य से दो वर्ष आयु के बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए उनके स्वास्थ्य पर पैनी निगाह रखने और गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार देने के प्रति आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जागरूक रहने की सलाह दी। इस अवसर पर मुख्य सेविका सुमन प्रजापति, अजन्ता देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीतू, नीतू, सुनीता, फिरदौस, रिहाना, चंद्रा, निशा आदि उपस्थित रहीं। वहीं, कमालपुर खाईखेड़ी में गजाला परवीन के नेतृत्व में पोषण माह के अंतर्गत बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए बच्चों के वजन लिए गए।