फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर की गई अभियान की शुरुआत

विज्ञापन
बिजनौर जिला महिला अस्पताल में बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाते सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बच्चों को खुराक पिलाकर की अभियान की शुरुआत
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के निदेशक के निर्देश पर बाल स्वास्थ्य पोषण माह के अंतर्गत जिले में नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाने के लिए 28 जुलाई से 27 अगस्त तक जिले भर में संचालित होने वाले अभियान की शुरुआत हो गई। पहले दिन जिले भर में लगभग 250 केंद्रों पर बच्चों को खुराक पिलाई गई।
बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ जिला महिला अस्पताल में सीएमओ डा. विजय कुमार गोयल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.अशोक कुमार, सीएमएस डा. प्रभा रानी से संयुक्त रूप से बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर किया। सीएमओ ने बताया कि जिले भर में करीब 250 केंद्रों पर इस अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि जुलाई-अगस्त के विटामिन-ए संपूर्ण टीकाकरण अभियान में जनपद बिजनौर के लिए नौ माह के बच्चों का लक्ष्य 27 हजार 674, एक से दो साल तक के बच्चों का लक्ष्य एक लाख 19 हजार 242 तथा दो से पांच वर्ष तक के तीन लाख 27 हजार 803 बच्चों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शासन से जिले के लिए कुल लक्ष्य चार लाख 74 हजार 719 दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने सभी अभिभावकों से अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्रों पर अपने बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाने की अपील की है। इस अवसर पर डा. एसके निगम, डा. बीएस रावत, डा. शैलेश जैन, डा. जेपी सिंह, जिला महिला अस्पताल सीएमएस डा. प्रभा रानी, डा. देवेंद्र कुमार, जिला कोल्ड चेन मैनेजर राजीव कुमार, मोहम्मद अदनान, यूनीसेफ के डीएमसी प्रवीण सक्सेना, आकाश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें