फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर समाज से संगठित होने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुर्जर समाज से संगठित होने का आह्वान
विज्ञापन

बिजनौर। गुर्जर विकास समिति की ओर से गांव शेखुपुरा में आयोजित हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने गुर्जर समाज से परिवार की तरह रहने का आह्वान किया। सामाजिक कुरीतियों को छोड़कर आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत होने का निर्णय लिया गया।
मुख्य अतिथि बसपा सांसद मलूक नागर ने कहा कि वे दलित, मुस्लिम और गुर्जर बिरादरी के गठजोड़ से ही सांसद बने हैं। इस गठजोड़ ने उन्हें सिर आंखों पर बैठाया। कहा कि उनके सांसद बनने की वजह से ही भाजपा ने गुर्जर बिरादरी के अशोक कटारिया को मंत्री बनाया है। मुजफ्फरनगर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर ने कहा कि गुर्जर समाज एक परिवार की तरह रहे। हर दुख, सुख में सभी एक दूसरे के काम आएं। तेजा गुर्जर ने कहा कि बिरादरी एकजुट होकर रहे। बिरादरी के सम्मेलन मेें कोई भी राजनीतिक टिप्पणी नहीं करे। सभी किसी न किसी संगठन से जुड़े हैं। पूर्व सांसद स्व. संजय चौहान के बेटे चंदन चौहान ने कहा कि वे पिछले चुनाव में हार गए हैं। लेकिन बिरादरी के आशीर्वाद से वे फिर चुनाव लड़ेंगे और अपने पिता और बिरादरी का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में समाज के खिलाड़ियों सुमित गुर्जर, अंकुश, सुमित पहलवान और प्रिंस, अफजलगढ़ ब्लॉक प्रमुख कपिल गुर्जर को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महाराज सिंह, सत्यपाल सिंह, कपिल गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल प्रधान और तेजा गुर्जर में नोकझोंक
कार्यक्रम में मेरठ के सपा नेता अतुल प्रधान, तेजा गुर्जर के बीच नोकझोंक हो गई। भाषण के दौरान अतुल प्रधान ने आरएसएस पर जातिवाद फैलाने का आरोप लगाया। इस पर तेजा गुर्जर भड़क गए। उन्होंने मंच से कोई भी राजनीतिक टिप्पणी न करने को कहा। इस पर अतुल प्रधान ने कहा कि वे अब तक दो चुनाव लड़कर हार चुके हैं। अगर तीसरी बार भी चुनाव हारे तो कभी चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके बाद वे मंच से चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें