तटबंध की मांग को लेकर डटे रहे किसान
नजीबाबाद। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मंडल प्रभारी महिपाल तोमर के निर्देशन में कार्यकर्ताओं ने रविवार को भी तहसील परिसर में डेरा डाले रखा। पांचवें दिन क्रमिक अनशन पर बैठे सुरेंद्र कुमार चौहान, उमराव सिंह, परमा सिंह, तारे सिंह, निर्मल सिंह के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने गांव गौसपुर की कृषिभूमि को बचाने के लिए नदी क्षेत्र में तटबंध बनवाए जाने की पुरजोर मांग उठाई। किसानों ने चेतावनी दी कि उनकी समस्या का 14 अक्तूबर को समाधान नहीं हुआ तो वे महापंचायत कर आगे की रणनीति पर आंदोलन करेेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर ललीत चौहान, भुदेव सिंह, यशपाल सिंह, विनीत कुमार, उपेंद्र राठी, ओमपाल राठी, विनोद कुमार, रामप्रसाद, ऋषिपाल, महाराज सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।