फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा विधायक के आठ समर्थक गिरफ्तार

Sat, 28 May 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर सीएचसी में बढ़ापुर विधायक मुहम्मद गाजी के समर्थक पुलिस के हत्थे चढ़े। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के थाना शेरकोट के एसओ को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बसपा विधायक मोहम्मद गाजी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पुलिस ने उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी।
विज्ञापन


पुलिस ने विधायक मोहम्मद गाजी के आठ करीबियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। विधायक मोहम्मद गाजी के लखनऊ में होने के कारण उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। उधर, पुलिस की कार्यशैली से बसपाइयों में असंतोष है। 

गौरतलब है कि विधायक मोहम्मद गाजी ने शेरकोट थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को उनके फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। यह मामला दस मई का बताया गया है। एसओ ने इस मामले में उच्चाधिकारियों के आदेश पर 27 मई को बसपा विधायक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने विधायक की धरपकड़ के लिए दबिश दी। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान विधायक के आठ करीबियों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इन लोगों में  शेरकोट निवासी सलीम, शहजाद बख्शी ओवैस, मोहम्मद अहमद, इस्माईल, राकेश  रुहेला, मोहम्मद शारून, अनीस अहमद शामिल हैं। पुलिस ने शांति  व्यवस्था को बनाए रखने के लिए थाने में  पीएसी बुला ली गई तथा नगर में फ्लैग मार्च किया। थानाध्यक्ष शेरकोट धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि जिन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई हुई है वह शरारती किस्म के लोग हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें