चांदपुर। चांदपुर से प्रयागराज महाकुंभ के लिए रोडवेज की पहली बस सेवा मंगलवार को बस स्टैंड से शुरू की गई। चांदपुर डिपो की बस को पूर्व विधायक कमलेश सैनी ने करीब साढ़े बारह बजे हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
स्टेशन प्रभारी राजकुमार ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए प्रति यात्री किराया 922 रुपये निर्धारित किया गया है। बस में दो चालकों की ड्यूटी लगाई गई है। इस मौके पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पीएल पथरिया, कर्मवीर सिंह पूर्व स्टेशन प्रभारी चांदपुर डिपो, सुधींद्र सिंहजिला महामंत्री किसान मोर्चा, विशेष तोमर मंडलाध्यक्ष, मोहित अग्रवाल नगर अध्यक्ष भाजपा, विपुल तोमर, शेखर चौधरी, हिमांशु भटनागर बुकिंग लिपिक, अंशुल वर्मा बुकिंग लिपिक, कोमिश यादव बुकिंग लिपिक, धर्मवीर सिंह बुकिंग लिपिक, नवनीत राणा, विचित्र कुमार आदि मौजूद रहे।