फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से वकील की मौत

Tue, 06 Sep 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के जलालाबाद में पानी की टंकी के पास निजी बस की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता की मौत हो गई और मुंशी घायल हो गया। हादसे के बाद कुछ लोगों ने बस चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

किरतपुर निवासी 30 वर्षीय अधिवक्ता सत्यवीर गिरि नजीबाबाद तहसील से अपने शादीपुर निवासी मुंशी अंकित कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जलालाबाद में पानी की टंकी के निकट बिजनौर दिशा जा रही एक निजी बस ने अचानक उसे चपेट में ले लिया। सत्यवीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मुंशी अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। लेकिन सूचना मिलने पर कुछ लोगाें ने हुसैनपुर बस स्टैंड पर बस रुकवाकर चालक को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि मृतक अधिवक्ता विकलांग था। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वसीम अहमद, पूर्व अध्यक्ष आसिफ हुसैन ने युवा अधिवक्ता की मौत पर संवेदना व्यक्त की। 
विज्ञापन

वहीं अफजलगढ़ में गांव सुहागपुर निवासी सूर्यप्रताप और मुन्ना रविवार देर रात बाइक से कालागढ़ जा रहे थे। गांव कादराबाद के समीप पहुंचने पर उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए।  घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल मुन्ना सिंह को चिंताजनक हालत में हायर सेंटर को रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें