फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर में बिजनौर के ओडीएफ की गूंज

Tue, 06 Sep 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
कलाकारों को सम्मानित करते कमिश्नर वेंकेटेश्वर लू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में मुरादाबाद मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने कहा कि मन में आने वाले बदलाव से ही पोलियो से देश को मुक्त किया जा सका है। अब खुले में जिले को शौचमुक्त किया जाएगा। बिजनौर से शुरू हुए खुले में  शौचमुक्त अभियान की सफलता की गूंज पूरे देश में सुनाई पड़ रही है। 
विज्ञापन


एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त ने कहा कि कोई भी योजना पूर्ण निष्ठा से निभाने  पर सफल हो पाती है। अधिकारी, कर्मचारी या ग्राम प्रधान हो सभी में जिम्मेदारी निभाने का जज्बा होना चाहिए। परिवर्तन से ही बदलाव होते हैं। 
उन्होंने कहा कि बिजनौर जिले की 168 ग्राम पंचायतें ओडीएफ हो चुकी हैं। इसकी आवाज सरकारी न रहकर अवाम की आवाज हो गई है। अब गांव  में एक बेटी भी खुले में शौच करने को अपमान समझती है। अपने सम्मान और सुरक्षा के लिए पिता से घर में इज्ज्तघर बनानेकी जिद करती है।
विज्ञापन


यह परिवर्तन पूरे समाज का गौरव व देश के कलंक को मिटाने का सिंबल है।  
डीएम बी चंद्रकला ने ओडीएफ अभियान के बारे में विस्तार से बताया। राजस्व  समितियों का गठन पारदर्शिता व निष्ठा के जरिये करने का आश्वासन दिया।  कार्यक्रम में बिना सरकारी अनुदान के गांवों को ओडीएफ बनाने वाले नौ प्रधानों को पांच-पांच हजार रुपये तथा दस सचिवों को दस-दस हजार रुपये का  प्रोत्साहन राशि चेक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले, मंडलायुक्त ने राजस्व कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना व समस्याओं का निस्तारण उनके ही द्वार पर कराना है। कार्यक्रम में सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्रा, डीसी लव कुमार के अलावा अनेक अधिकारी, ग्राम प्रधान और  सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें