फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: सूना रहा बस अड्डा, रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या करीब 70 प्रतिशत तक कम रही

Sun, 10 Nov 2019 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या मुद्दे पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर जिला मुख्यालय पर रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या करीब 70 प्रतिशत तक कम रही। लोग बाहर निकलने से कतराए। बहुत ही जरूरत में लोग अपने घरों से निकले। रोडवेज बस स्टेशन के आसपास रोजाना खड़े होने वाले डग्गामार वाहन भी नदारद रहे।
विज्ञापन


शनिवार को देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि विवाद पर फैसला सुनाया। इसे लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं थीं। लोग अपने घरों से निकलने से कतराए। शनिवार को जिला मुख्यालय पर स्थित रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों के आवागमन बहुत ही कम रहा। रोडवेज बसों में बहुत ही कम लोगों ने यात्रा की। लोगों में इसी बात का भय बना रहा कि कहीं कोई फसाद न हो जाए।
Trending Videos
विज्ञापन

हालांकि जिला प्रशासन की सतर्कता के चलते सब कुछ ठीक ठाक रहा। फिर भी लोग यात्रा करने से बचते नजर आए। बस स्टेशन पर यात्रियों का भारी टोटा बना रहा। बहुत ही जरूरत में लोग अपने घरों से निकले। हालांकि विभिन्न सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले लोग सेकेंड सैटरडे के अवकाश पर रहे। लेकिन अन्य दैनिक यात्रियों पर भी इसका खासा असर रहा।

एआरएम वीके मौर्य ने बताया कि शनिवार को यात्रियों का भारी टोटा रहा। रोजाना बस स्टेशन पर होने वाली यात्रियों की चहल-पहल नहीं दिखी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन की अपेक्षा यात्रियों की संख्या लगभग 70 प्रतिशत कम रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें