फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग की जमीन पर बनी अवैध आधा दर्जन दुकानों को बुलडोजर से गिरा कब्जा मुक्त कराया

विज्ञापन
Bulldozers run on two shops, demolished - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
दो दुकानों पर चला बुलडोजर, किया ध्वस्त
विज्ञापन

धामपुर। आरएसएम तिराहा स्थित लोक निर्माण विभाग की जमीन पर अवैध बनी दुकानों पर बुलडोजर गरजा। दो दुकानों को ध्वस्त करा दिया गया, जबकि छह दुकानदारों को एक दिन का सामान हटाने और खुद ही तोड़ने का अल्टीमेटम दिया है। प्रशासन की कार्रवाई से हड़कंप मचा है।
शुक्रवार को चिह्नित की गईं पीडब्लूडी की भूमि पर अवैध रूप से बनी दुकानों को जमींदोज करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर पहुंचे। जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। बुलडोजर से मौके पर बनीं दो दुकानों को ध्वस्त करा दिया गया। जिस पर अन्य दुकानदारों ने समय मांगा। एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने बताया कि छह दुकानदारों को सामान हटाने और स्वयं दुकानें तोड़ने के लिए एक दिन का समय दिया गया है। उसके बाद फिर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने शिकायत की थी कि आरएसएम तिराहे पीडब्लूडी की जमीन पर कुछ लोगों ने दुकानें बनाकर अवैध कब्जे कर रखे हैं। राजस्व विभाग की टीम ने संबंधित जमीन की पैमाइश कराई। अवैध कब्जा पाए जाने पर चिह्नित कर दिया गया था। आरोपियों को नोटिस भी जारी हुए थे। लेकिन संबंधित लोगों ने गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

उधर दुकानदारों ने प्रशासन की कार्यवाही को नाजायज करार दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने सरकारी जमीन पर कब्जा कर दुकानें नहीं बनाई थीं। अपनी जमीन पर ही दुकानें बनी थी। उधर, हल्का लेखपाल हरिराज सिंह का कहना है कि आरोपियों ने कई फिट सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें