फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अतिक्रमण कर बनाए अधिवक्ताओं के चैंबरों पर रात में चला बुलडोजर

विज्ञापन
धामपुर में तहसील के निकट सिंचाई विभाग की जमीन पर तोड़े गए अधिवक्ताओं के चेंबर। स्रोत संवाद
विज्ञापन
सिंचाई विभाग ने की कार्रवाई, क्षेत्रीय बार एसोसिएशन ने एसडीएम से मिल कर जताई नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंयी
धामपुर। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने सरकारी जमीन पर अधिवक्ताओं एवं बाहरी लोगों द्वारा किए गए अस्थायी अतिक्रमण को बुधवार की देर रात बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया। आरोप है कि इन लोगों ने विभागीय कॉलोनी में सड़क के साइड में ट्री गार्ड क्षतिग्रस्त कर अवैध रूप से केबिन बना लिए थे। बार-बार अवगत कराने के बाद कोई असर नहीं हो रहा था, जिससे विभाग के अधिकारियों को बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को हटवाना पड़ा।
अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर के अधिशासी अभियंता अरुण सचदेव ने बताया कि धामपुर स्थित सिंचाई विभाग की काॅलोनी में विभाग द्वारा पूर्व में ट्री-गार्ड संरक्षित किए गए थे। आरोप है कि धामपुर तहसील में अभ्यासरत कुछ अधिवक्ताओं ने ट्री-गार्ड एवं पेड़ों को तोड़ कर वहां अनधिकृत रूप से केबिन स्थापित कर लिए। 15 सितंबर 2026 को रात में लगभग नौ बजे विभाग के अवर अभियंता शिवेंद्र भारद्वाज, महावीर सिंह, कार्यवाहक जिलेदार ओमप्रकाश सिंह और सींच पर्यवेक्षक खूब सिंह ने निरीक्षण किया तो पाया कि वहां पर अधिवक्ता रिहाना खान, रामकिशोर, संजीव, अनिल कुमार, भूपेंद्र, चेतन कुमार, सरफराज हुसैन, मोहम्मद अनवर, अंकुर गुप्ता, शानू, अतन सिंह, अंकित आदि ने एवं अन्य बाहरी व्यक्तियों ने ट्री-गार्ड एवं पेड़ों को तोड़कर उसकी ईंटों को नीचे बिछाकर पक्का फर्श बनाकर टिन शेड का निर्माण कर लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने विरोध किया। अधिवक्ताओं द्वारा कब्जा कर लिए जाने से सड़क भी कई फीट गहरी हो गई है। इससे सड़क में बरसात का पानी भर जाता है। आने-जाने वालों को दिक्कत होती है।
अधिशासी अभियंता ने डीएम से अतिक्रमणकारियों का समर्थन करने वालों की जांचकर कार्रवाई करने और सरकारी जमीन को पूरी तरह कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। उधर, इस संबंध में अधिवक्ताओं ने एसडीएम से मिलकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

-

क्षेत्रीय बार एसोसिएशन ने की निंदा, आंदोलन की दी चेतावनी
बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय बार एसोसिएशन की बैठक में पूर्व अध्यक्ष आरके आर्य ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आए दिन प्रदेश में वकीलों के चैंबरों पर रात के अंधेरे में बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। तहसील धामपुर में एसडीएम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं के चैंबरों को भी बुलडोजर चलवाकर तोड़ दिया गया। चैंबरों का हर्जा-खर्चा नहीं दिया तो आंदोलन होगा। अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने कार्रवाई को गलत बताया। बैठक में उत्तम गुप्ता, अनिल कुमार, मोहित कुमार, कुणाल गांधी, संकेत अग्रवाल, पुलकित जैन, शुभम चौहान, पवन सलूजा, आशीष भारद्वाज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें