फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्शा पास न कराने पर चलाया बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
नक्शा पास न कराने पर चलाया बुलडोजर
विज्ञापन

बिजनौर। नगर के बालकिशनपुर चौराहे पर स्थित जिला पंचायत विभाग की टीम ने एक कॉलोनी के उस हिस्से पर बुलडोजर चला दिया, जिसका नक्शा पास नहीं कराया गया था। टीम ने बुलडोजर चलाकर वहां बनी चार दीवारी, सीसी रोड और गेट तुड़वा दिए।
हल्दौर स्थित बाल किशनपुर चौराहे पर स्थित कॉलोनी में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे जिला पंचायत विभाग के अपर मुख्य अधिकारी श्याम बहादुर शर्मा, अभियंता कपिल देव, अवर अभियंता नवीन कुमार और जितेंद्र कुमार उक्त कॉलोनी में बुलडोजर लेकर पहुंच गए। विभागीय टीम के निर्देश पर बुलडोजर से कॉलोनी में अवैध रूप से बनी चारदीवारी और कुछ सीसी रोड को ध्वस्त करा दिया गया। अपर मुख्य अधिकारी श्याम बहादुर शर्मा ने बताया कि इस कॉलोनी का एक हिस्सा बिना नक्शा पास किए गए विकसित कर लिया गया था और प्लाटिंग की जा रही थी। बिना नक्शे के विकसित हिस्से पर बुलडोजर चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नक्शा पास कराने को करेंगे आवेदन
कॉलोनाइजर रामदर्शन अग्रवाल ने बताया कि हमारी कॉलोनी का नक्शा पास है। कॉलोनी का एक हिस्सा बढ़ाया गया था, जिसका नक्शा पास कराने की तैयारी चल रही थी। नक्शा पास होने के बाद ही इस हिस्से को विकसित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें