फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिपुरा में तालाब की भूमि पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
नांगलसोती के गांव अभिपुरा में अवैध कब्जा हटाती जेसीबी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
अभिपुरा में तालाब की भूमि पर चला बुलडोजर
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। गांव अभिपुरा में बुलडोजर जमकर चला। राजस्व टीम ने सात कब्जाधारियों से तालाब की भूमि का कब्जा मुक्त कराया। गांव में कब्जामुक्त कराने में पांच थानों की पुलिस समेत पीएसी मौजूद रही।
विज्ञापन

नांगलसोती के गांव अभिपुरा में गांव के खसरा नंबर 175 में 0. 316 हेक्टेयर रकबे में सरकारी तालाब है। कई ग्रामीणों ने तालाब के कुछ भाग पर अवैध कब्जा कर मकान, पशुशाला, टीन शेड और शौचालय बना लिए थे। कुछ ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की थी। राजस्व विभाग ने इस संबंध में ग्रामीण सुरेंद्र कुमार, धीर सिंह, रवि, रतन, कोमल सिंह, सुरेश कुमार, पवन कुमार को बेदखली के नोटिस तामील कराए थे। नोटिस तामील होने के बाद भी इन ग्रामीणों ने तालाब की भूमि से अपना अतिक्रमण नहीं हटाया। एसडीएम मनोज कुमार सिंह और तहसीलदार गोपेश तिवारी के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक नरेंद्र सिंह, हल्का लेखपाल अमरीश कुमार बुलडोजर के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने कब्जाधारकों के मकानों, पशुशाला, शौचालयों पर बुलडोजर चलवाकर तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराया। लेखपाल अमरीश ने बताया की प्रथम चरण में सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अगले चरण में अन्य कब्जाधारकों से तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। इस अवसर पर नांगलसोती थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह, लेखपाल विकास कुमार, लेखपाल रवि कुमार सहित नांगलसोती, मंडावली, किरतपुर, मंडावर, बिजनौर पुलिस समेत पीएसी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें