फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा, सपा पर जमकर बरसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन, बसपा के पत्ते खोल डा.शकील हाशमी को प्रत्याशी बनाने की घोषणा

विज्ञापन
चांदपुर में बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में अतिथियों का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सम्मेलन में जुटे बसपा कार्यकर्ता
विज्ञापन

चांदपुर(बिजनौर)। बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड प्रभारी शमशुद्दीन राइन ने कहा कि सपा और भाजपा केवल हिंदू-मुसलमान की बात करते हैं, उन्हें इनका कोई परवाह नहीं है। इस मौके पर चांदपुर विधान सभा क्षेत्र से डॉ.शकील हाशमी को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया।
बसपा नेता शमशुद्दीन राइन ने कहा कि भाजपा ने झूठ बोलकर सरकार बनाई। सपा की सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं था। भाजपा ने महंगाई और भ्रष्टाचार मिटाने की बात की, लेकिन कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि जो पार्टी हिंदू-मुस्लिम की बात करती हैं उनकी दुकान बंद करनी होगी। इसके लिए भाईचारा बनाना होगा। बसपा भाईचारा बनाना चाहती है। भाईचारा बनाने की बुनियाद बसपा निर्माता कांशीराम और मायावती ने रखी थी। सपा और भाजपा हिंदुस्तान, पाकिस्तान, कब्रिस्तान, श्मशान की बात करते हैं जबकि बसपा का मतलब भारत-हिंदुस्तान से है। इनकी दुकान बसपा ही बंद कर सकती है। कहा कि भाजपा सरकार ने उपचुनाव के परिणाम से घबराकर पेट्रोल और डीजल के दाम कम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक रुचि वीरा ने कहा कि महंगाई से सभी कारोबार चौपट हो गए हैं। सांसद गिरीशचंद्र ने कहा कि सपा और भाजपा हिंदू-मुसलमानों को बांटकर वोट मांगते हैं। बसपा ने सभी वर्ग के लिए काम किया है। प्रत्याशी बनाए गए डा.शकील हाशमी ने बसपा की उपलब्धियां गिनाईं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेंद्र सागर व संचालन महेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान रणवीर सिंह, पूर्व मंत्री धनीराम सिंह, डॉ.भूपेंद्र तोमर, इसरार नबी, जाफर अली, पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी, इंजीनियर ब्रजपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, हाजी जियाउद्दीन, कविराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें