फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा शीशराम सिंह पर खेल सकती है दांव

Wed, 14 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में बसपा नहटौर विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक शीशराम सिंह पर दांव  खेल सकती हैं। पार्टी में मंथन शुरू हो गया है। बसपा विधायक ओमकुमार के मुकाबले किसी मजबूत नेता को उतारना चाहती है। 
विज्ञापन

 नहटौर से बसपा के विधायक ओमकुमार ने बसपा को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। ओमकुमार के बसपा से जाने से खलबली मची हुई है। बसपा  ओमकुमार के मुकाबले किसी मजबूत नेता को नहटौर विधानसभा सीट से उतारना चाहती है। बसपा की नजर पूर्व विधायक  व नगीना से बसपा प्रत्याशी शीशराम सिंह पर है। नगीना विधानसभा सीट से दीपक कुमार का टिकट काटकर पिछले दिनों ही शीशराम सिंह को दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बसपा चाहती है कि ओमकुमार के सामने पूर्व विधायक शीशराम सिंह को चुनाव ल़ड़ाया जाए। नगीना सीट के लिए किसी मजबूत नेता की तलाश की जाए। बसपा नेता अब ये भी पता लगाने में जुटे हैं कि कोई और नेता तो दूसरे दलों के संपर्क में नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें