चुनाव की तैयारियों को लेकर बसपा की बैठक
बिजनौर। बसपा की बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव के साथ विधान सभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया।
सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष रोहिताश सिंह की अध्यक्षता में धामपुर में बसपा की बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद मंडल दीपक कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विधानसभा कमेटी का कार्य सेक्टर कमेटी व बूथ कमेटी को मजबूती से गठन करना तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत चुनाव होने वाले हैं। जिला पंचायत सदस्य के लिए वार्ड नंबर 45 से बसपा के धामपुर विधानसभा अध्यक्ष व जिला सचिव ब्रह्मपाल सिंह पार्टी के उम्मीदवार होंगे। सभी कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी में लग जाएं। अधिक से अधिक वोटों से जिता कर उन्हें जिला पंचायत सदस्य बनाना है। उन्होंने पंचायत चुनाव के साथ 2022 में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। बैठक में ओमप्रकाश सिंह, नाजिम अल्वी, मुकेश कुमार ,श्रीकांत भारती, शीशपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार ने किया। बैठक में सेक्टर राम ठैरा, नगली लाडन, पुराना धामपुर, अलादीन भटपुरा, अलहपुर का गठन किया गया।