फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र हटाए गए

Sun, 06 Nov 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में बसपा आलाकमान ने पार्टी जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह को पद से हटा दिया है। पार्टी हाईकमान ने उनकी जगह नगीना की पूर्व विधायक रामेश्वरी देवी के पुत्र दीपक कुमार को बसपा का नया जिलाध्यक्ष बनाया है। दीपक कुमार को जिलाध्यक्ष बनाने की खुद राजेंद्र सिंह ने ही पैरवी की थी। 
विज्ञापन

नहटौर के बसपा विधायक ओमकुमार के भाजपा का दामन थामने के बाद इस सीट पर बसपा कोई दमदार प्रत्याशी तलाश रही थी। बसपा को कोई मजबूत प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। पार्टी के भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक बसपा के जिलाध्यक्ष राजेंद सिंह नहटौर सीट से टिकट मांग रहे थे। बसपा हाईकमान ने उन्हें टिकट देने का भरोसा भी दिया। ऐसे में राजेंद्र सिंह ने सोचा कि वह क्यों न किसी अपने विश्वासपात्र को जिलाध्यक्ष बनवा दें। बसपा ने पूर्व विधायक रामेश्वरी देवी के पुत्र दीपक कुमार को टिकट दिया था। उनका टिकट काटकर पूर्व विधायक शीशराम सिंह को दे दिया गया। अब शीशराम सिंह का भी टिकट काटकर वीरेंद्र पाल सिंह को थमा दिया गया है। बसपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने दीपक कुमार पर हाथ रखा। उन्हें जिलाध्यक्ष बनवाने  की  पक्की हामी भर दी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक राजेंद्र सिंह दीपक कुमार को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के पास चले गए। दीपक कुमार को अपनी जगह जिलाध्यक्ष बनाने की पैरवी की। इस बात से खफा बसपा हाईकमान ने राजेंद्र सिंह की जगह दीपक       कुमार को जिलाध्यक्ष बना दिया। साथ ही सांसद वीर सिंह के पुत्र विवेक को नहटौर सीट से टिकट देने का का वादा भी कर दिया। दीपक कुमार को जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा नगीना में शुक्रवार को हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में जब वेस्ट यूपी के प्रभारी अतर सिंह राव  व मुख्य जोनल कोआर्डिनेटर ग्रीश चंद ने की, तो       सब हक्के बक्के रहे गए। राजेंद्र सिंह को बरेली       मंडल में महामंत्री की जिम्मेदारी दे दी गई है। राजेंद्र सिंह अब खुद इस बात से इंकार कर रहे हैं कि वह दीपक कुमार को लेकर पार्टी हाईकमान के पास गए  थे। दीपक कुमार ने पार्टी जिलाध्यक्ष बनाए जाने की खुद पुष्टि की है। राजेंद्र सिंह के जिलाध्यक्ष पद से  हटते ही उनकी पैरवी करने वाले नेताओं ने भी         उनका साथ छोड़ दिया है। दबी जुबान से कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वीकार किया है कि राजेंद्र सिंह ने खुद अपने पांव में कुल्हाड़ी मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें