बिजनौर बैराज से गंगा में कूदने वाले फौजी राहुल, उसकी पत्नी और बेटे का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
- फोटो : mathura
बिजनौर। बिजनौर बैराज के गेट नंबर 17 के सामने बीएसएफ के जवान राहुल (31) ने बेटे प्रणव (18 माह) को गोद में लेकर गंगा में छलांग लगा दी। पत्नी के वियोग में जवान ने यह आत्मघाती कदम उठाया। दरअसल पांच दिन पहले राहुल की पत्नी मनीषा ठाकुर भी बैराज से गंगा में कूद गई थी। जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया। अब राहुल और उसके बेटे की खोजबीन में पुलिस और पीएसी के गोताखोर लगे हैं।
शनिवार को नजीबाबाद की वेद विहार कॉलोनी में रहने वाला राहुल उर्फ सुमित बेटे प्रणव को दवाई दिलाने के लिए किराए की गाड़ी से बिजनौर अस्पताल आए। मेडिकल अस्पताल से दवाई दिलवाने के बाद राहुल बिजनौर बैराज पहुंच गया। बैराज पर यातायात बंद होने के कारण कार पहले ही रोक दी गई।
करीब दो बजे राहुल बेटे को गोद में लेकर बैराज के पार मुजफ्फरनगर जनपद की पुलिस चौकी पर पहुंचा और वहां दरोगा से पत्नी के संबंध में जानकारी की। इसके बाद लौटते हुए गेट नंबर 17 से राहुल ने बेटे के संग गंगा में छलांग लगा दी। उसने कूदने से पहले मोबाइल फोन पुल पर ही छोड़ दिया। गंगा में छलांग लगाते देख राहगीरों ने शोर मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को खबर दी। इसके बाद नजीबाबाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। बाप बेटे की तलाश के लिए पुलिस के गोताखोर गंगा में उतरे। बता दें कि राहुल की पत्नी मनीषा ठाकुर ने भी 19 अगस्त बैराज से गंगा में छलांग लगा दी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। हालांकि शनिवार तक मनीषा का कोई पता नहीं लग पाया।
बिजनौर बैराज से गंगा में कूदने वाले फौजी राहुल, उसकी पत्नी और बेटे का फाइल फोटो। स्रोत परिजन- फोटो : mathura