फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रक्षाबंधन पर घर लौटे भाई की डूबकर मौत

विज्ञापन
स्योहारा क्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूबने से हो युवक की मौत के बाद जमा भीड़ संवाद
विज्ञापन
- बहनों के सूने रह गए हाथ, खुशियां मातम में तब्दील
विज्ञापन

- बारिश से डूबे रास्ते में स्कूटी समेत फिसला युवक, ग्रामीणों की चेतावनी अनसुनी कर दी

स्योहारा। रक्षाबंधन पर हरियाणा से अपने गांव किवाड़ आया स्कूटी सवार युवक बारिश में डूबे रास्ते में फिसल कर गिर गया और पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

ग्राम किवाड़ निवासी नीतू (35) पुत्र बृजनंदन हरियाणा में मजदूरी करता था। वह रक्षाबंधन के मौके पर अपने परिवार से मिलने गांव आया था। शुक्रवार को वह सहसपुर स्थित बैंक से रुपये निकाल कर स्कूटी से वापस लौट रहा था। लेकिन ग्राम जयरामपुर व किवाड़ के बीच भारी बारिश के चलते रास्ता पूरी तरह जलमग्न था। स्थानीय ग्रामीणों ने नीतू को आगे बढ़ने से रोका, लेकिन वह किसी तरह घर पहुंचने की जल्दी में था। जैसे ही वह पानी से भरे रास्ते में स्कूटी समेत घुसा, अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह फिसलकर तेज बहाव में बह गया। ग्रामीणों ने शोर मचाया और खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन दो घंटे बाद उसका शव पानी से निकाला गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर में कोहराम मच गया। मृतक की एक बड़ी बहन रक्षाबंधन मनाने ससुराल से मायके आई थी, जबकि एक छोटी बहन भी है। दोनों बहनों की राखियां भाई के इंतजार में सूनी रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। गांव के चारों ओर तीन दिनों से जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे कई रास्ते बंद पड़े हैं। ऐसे में यह हादसा प्रशासन की लापरवाही और लोगों की जान जोखिम में डालने वाले हालात को भी उजागर करता है।

स्योहारा क्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूबने से हो युवक की मौत के बाद जमा भीड़ संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें