फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 9 गांव, 12 हजार आबादी, दो मोटरबोट के साथ, राहत कार्यों में लगे हैं 16 कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलीलपुर (बिजनौर)। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत कार्यों के लिए एसडीआरएफ को लगाया गया हैं। नौ गांव की करीब 12 हजार आबादी के राहत कार्यों में 16 सदस्य एसडीआरएफ की टीम दो मोटरबोट के सहारे राहत कार्यों में लगी हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने बाढ़ग्रस्त गांवों में फंसे लोगों की मदद का अभियान चलाया हैं। राज्य आपदा मोचन दल (एसडीआरएफ), राजस्व कर्मियों व अन्य विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को लगाया गया हैं। जलीलपुर गंगा खादर क्षेत्र में नौ गांव ऐसे जिनके आवागमन के सभी रास्तों पर पानी चल रहा हैं। पानी की गहराई और तेजी को देखते हुए बिना नाव व मोटरबोट के आवागमन कर पाना मुश्किल है। इन हालात में बाढ़ क्षेत्र में फंसे करीब 12 हजार गांव वासियों को राजस्व कर्मियों व अन्य विभाग कर्मियों के द्वारा राहत पहुंचाना मुश्किल हैं। कोई भी राहत कार्य बिना एसडीआरएफ की मोटरबोट के किया जाना संभव नहीं हैं।

- गांवों की भौगोलिक स्थिति
बाढ़ प्रभावित गांवों की भौगोलिक स्थिति भी राहत कार्य में अड़चन है। यदि सब गांव एक ही मार्ग पर बसे होते तो एसडीआरएफ की टीम सब गांव में आसानी से पहुंच जाती। बाढ़ प्रभावित गांव तीन मुख्य व पांच गांव से गांव की सड़क पर बसे हैं।
विज्ञापन


- भौगोलिक स्थिति भाग एक : गांव सलेमपुर खादर, विजयनगर आदि जलीलपुर-छाछरी मोड़ मार्ग पर, गांव मीरापुर सीकरी अधिकतर आबादी जलीलपुर-छाछरी मोड़ से दो किलोमीटर दूर अंदर तक दो ग्रामीण सड़कों के निकट बसी हैं।
भौगोलिक स्थिति भाग दो : गांव रायपुर खादर व जलालपुर खादर गांव अजदेव से गंगा की ओर जाने वाली अलग सड़क पर बसे हैं।
भौगोलिक स्थिति भाग तीन : दत्तियाना अलग सड़क पर बसा उसके आगे चार गांव मुजफ्फरपुर खादर, स्याली, सुजातपुर खादर, कुम्हरिया सब अलग अलग बसे हैं। इस तरह बाढ़ग्रस्त गांव करीब 15 किलोमीटर में बसे हैं।

- नाकाफी इंतजाम
बाढ़ग्रस्त गांवों की आबादी, क्षेत्रफल व भौगोलिक स्थिति के हिसाब से एसडीआरएफ की बड़ी टीम की आवश्यकता हैं। अलग अलग रास्तों पर गांवों की बसावट के चलते एक समय पर दो मोटरबोट सिर्फ दो रास्तों पर ही राहत कार्य कर सकती हैं। जबकि तीन मुख्य सड़क व पांच अलग-अलग गांवों की सड़कों पर मोटरबोट या नाव की आवश्यकता है।
विज्ञापन


- सन 2011 की जनगणना के अनुसार आबादी
सलेमपुर 1954
मीरापुर सीकरी 365
कुम्हरिया 73
रायपुर खादर 1347
जलालपुर खादर 735
दत्तियाना 2717
सुजातपुर खादर 1029
स्याली 382
मुजफ्फरपुर खादर 714
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें