फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में भाई-बहन की मौत

Sat, 28 May 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
साहनपुर में ट्रैक्टर चालक की मौत पर जमा क्षेत्रवासी । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के नगीना हाईवे 74 पर शुक्रवार हबीबवाला साईं मंदिर के पास सवेरे वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों स्योहारा थाने के गांव पित्थापुर के निवासी थे।
विज्ञापन


वे बाइक से नगीना थाने के गांव भवानीपुर से अपनी बड़ी बहन की ससुराल से घर लौट रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने पुलिस से बगैर कार्रवाई के दोनों के शवों को अपनी सुपुर्दगी में लेने की गुहार की। पुलिस ने लिखा-पढ़ी करने के बाद शवों को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। हालांकि बाइक चालक हेलमेट नहीं पहन रखा था।

कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि स्योहारा थाने के गांव पित्थापुर निवासी जसराज सिंह व उनके परिजनों ने बताया कि उनका 18 वर्षीय पुत्र आकाश व 20 वर्षीय पुत्री आंचल रानी दोनों बाइक से नगीना थाने के गांव भवानीपुर में अपनी बड़ी बहन की सुसराल में गए थे। शुक्रवार सवेरे जब वे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे तो हाईवे 74 पर हबीबवाला के पास साईं मंदिर के निकट किसी अज्ञात वाहन की बाइक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। दोनों भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी थी। सूचना पाकर रोते बिलखते मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस सेे कार्रवाई न करने की गुहार की। परिजनों ने पुलिस सेे दोनों के बगैर कार्रवाई के शवों को उनकी सुपुर्दगी में सौंपने  की मांग की। 
कोतवाल ने लिखापढ़ी करने के बाद दोनों के शव को उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
वहीं मंडावर में गांव इनामपुरा निवासी 19 वर्षीय दीपक रुड़की के लंढ़ोरा क्षेत्र में एक ईंट भट्टे पर काम करता था। बृहस्पतिवार को वह ईंट से लदी ट्रॉली के साथ मुजफ्फरनगर जा रहा था। मंगलौर के पास दोपहर में गर्मी लगने पर उन्होंने सड़क किनारे छांव में ट्रॉली रोक ली और उसके नीचे बैठकर आराम करने लगे। 

दीपक ट्रॉली के पहिये के पीछे लेट गया। कुछ देर बाद ड्राइवर ने ट्रैक्टर स्टार्ट किया और ट्रैक्टर को सड़क पर लाने के लिए बैक गियर डाला। ट्रैक्टर के पीछे चलते ही ट्रॉली के पहिये के पीछे लेटे दीपक के ऊपर से उसका पहिया उतर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दीपक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें