फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बाइक फिसलने के बाद टैंकर की चपेट में आए भाई-बहन, दोनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। धामपुर रोड स्थित पीर की चुंगी के पास मंगलवार को सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि उनका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाइक के सामने अचानक कुत्ता आने से हुआ। बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और तीनों पीछे से आ रहे टैंकर की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

गांव लठमार मिलक निवासी सोनू (20) पुत्र पप्पू अपनी बहन रिया (20) और रिश्तेदार प्रदीप (22) पुत्र नरेश कुमार निवासी गांव रायपुर लकड़ा के साथ किसी काम से नहटौर आए थे। पुलिस के अनुसार, रात पाैने नाै बजे करीब धामपुर रोड स्थित पीर की चुंगी के पास अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। तीनों सड़क पर गिर पड़े और पीछे से आ रहे टैंकर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने सोनू और रिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रदीप की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक को हिरासत में लेकर टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें