फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका को जेसीबी चालक ने मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका की जेसीबी चालक ने गलाघोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद चाकू से गला काट दिया और शव को गांव बवनपुरा के जंगल में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 40 दिन बाद मंगलवार को युवती का कंकाल जंगल से बरामद किया। आरोपी ने पिछले डेढ़ सालों से संबंध में रही प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी जान ले ली।
विज्ञापन

एएसपी देहात गौतम राय ने मंगलवार को बताया कि थाना चांदपुर में आठ नवंबर को गांव कुतुबपुर गांवड़ी निवासी रेखा देवी ने अपनी बेटी राखी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि राखी के माता-पिता को लग रहा था कि राखी अपने प्रेमी विकास के साथ शादी कर ली है। इसलिए उन्होंने पहले रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई। इस बीच उन्होंने कई बार राखी को फोन किया लेकिन फोन बंद मिला।
पांच दिन पहले राखी के माता-पिता विकास के घर गए और राखी के बारे में पूछा तो विकास ने कहा कि उसे राखी के बारे में कुछ नहीं मालूम है। उसने किसी और के साथ शादी कर ली होगी। राखी के माता-पिता को विकास पर ही शक था। इसके बाद उन्होंने विकास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

तहरीर में उन्होंने लिखा कि 28 सितंबर 2026 को उनकी बेटी राखी घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं आई। उन्होंने विकास पर शक जताया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने राखी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई। इसमें हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव गंधौर निवासी विकास के साथ उसकी बातचीत का रिकार्ड सामने आया। पुलिस ने विकास को नाै नवंबर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।
एएसपी देहात ने बताया कि विकास जेसीबी चलाता है। वह गांव कुतुबपुर गांवड़ी में किराए के मकान में रहता था। इसी दौरान करीब डेढ़ साल पहले उसकी गांव की युवती राखी से प्रेम संबंध हो गए। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। बाद में आरोपी राखी से पीछा छुड़ाना चाहता था। इसीलिसए उसने राखी का फोन उठाना बंद कर दिया। राखी पहले भी दो शादी कर चुकी थी और दोनों को तलाक दे दिया था। विकास को शक था कि राखी का और भी लोगों से संबंध हैं। इसलिए वह उससे शादी नहीं करना चाहता था।
विकास ने राखी का फोन उठाना बंद कर दिया तो वह 26 सितंबर को विकास के घर पहुंच गई। विकास की पत्नी के सामने राखी ने खुद को गर्भवती बताया। कहा कि अगर विकास उससे शादी नहीं करेगा तो वह उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा देगी। फंसता देख विकास ने दो दिन बाद राखी से फोन पर बात की और घूमने के बहाने उसे बुलाया।
इसके बाद 28 सितंबर को राखी अपने घर से चांदपुर पहुंची। यहां पर विकास ने उसका मोबाइल फोन बंद करा दिया और ई-रिक्शा व ऑटो से गांव बवनपुरा के पास नहर की पटरी स्थित जंगल में ले गया। यहां पर शराब में कोल्डड्रिंक मिलाकर खुद पी और राखी को जबरन पिलाई। इसके बाद राखी की चुन्नी से उसका गला घोंट दिया, फिर चाकू से गला काट दिया। हत्या करने के बाद शव को झाड़ियों के बीच छिपा दिया। आरोपी ने चाकू और राखी का मोबाइल फोन नहर में फेंक दिया। पुलिस ने घटनास्थल से राखी का दुपट्टा, फटा हुआ फ्रॉक, अंत वस्त्र, एक पायल आदि बरामद किए हैं।
हत्या के बाद घर आकर सो गया था
राखी की हत्या करने के बाद आरोपी अपने घर आकर सो गया था। उसने अंदाजा लगाया था कि राखी फोन पर कई अन्य से बातें किया करती थी, ऐसे में उसके फंसने की आशंका नहीं है। इस वजह से वह निश्चिंत था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें