टूटी पुलिया और खस्ताहाल मार्ग बना परेशानी
नजीबाबाद। रायपुर मार्ग पर गांव किशनपुर के निकट टूटी पुलिया और खस्ताहाल मार्ग हादसों को दावत दे रहा है। टूटी पुलिया में फंस कर दुपहिया वाहन चालक अक्सर घायल हो रहे हैं। नागरिकों ने लोक निर्माण विभाग से पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की।
नजीबाबाद-रायपुर सादात मार्ग पर गांव किशनपुर के निकट काफी समय से पुलिया क्षतिग्रस्त है। पुलिया के आसपास मार्ग खस्ताहाल होने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्कूल आने जाने वाले बच्चे और दुपहिया वाहन चालक टूटी पुलिया और खस्ताहाल मार्ग के गड्ढों में फंस कर घायल हो रहे हैं। राजकुमार, सुशील कुमार, मुन्ने, रोहित, सुरेश, रामपाल आदि नागरिकों का कहना है कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हुआ।