नजीबाबाद में बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर बिजनौर जाते बसपाई।
- फोटो : NAZIBABAD
बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर गोष्ठी आयोजित
नजीबाबाद। बसपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष मौअज्जम खां के नेतृत्व में बसपा कार्यकर्ता एक बैंक्वेट हाल में एकत्र हुए। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर बसपाइयों ने उनके दीर्घायु की कामना की। बसपा कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन कानून को जनविरोधी बताया। बड़ी संख्या में बसपाई बिजनौर में आयोजित मायावती के जन्मदिन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुए। गोष्ठी में मौअज्जम खां, अच्छन राइन, महेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, कृष्ण दत्त, ऋषि पाल सिंह, नरेंद्र रवि, खुर्शीद राइन, विजेंद्र कश्यप, शाहिद राइन, भूषण, सुभाष चंद सहित अनेक बसपा कार्यकर्ता शामिल हुए।