- छोटे व मंझोले दुकानदार को होगा फायदा, चार घंटे में मिलेगी डिलीवरी
नजीबाबाद। नगर के एक होटल में भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड की ओर से 10 किग्रा का कॉमर्शियल सिलिंडर भारत गैस लाइट जिप लॉन्च किया गया। इससे छोटे व मंझोले दुकानदारों को फायदा पहुंचेगा।
सोमवार को मुख्य अतिथि एआरओ मनोज कुमार, बीपीसीएल सेल्स मैनेजर सुनील कुमार और भारत गैस एजेंसी स्वामी गुरुपाल सिंह की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया। सुनील कुमार ने बताया कि यह सिलिंडर कंपोजिट प्लास्टिक का होने के कारण वजन में हल्का है। इसे उठाना आसान है और यह सुरक्षा की दृष्टि से भी बेहतर है। आग लगने पर यह फटता नहीं है। पारदर्शी होने के कारण इसमें गैस की मात्रा देखी जा सकती है। सिलिंडर की बुकिंग के चार घंटे के अंदर डिलीवरी होगी।
नए घरेलू कनेक्शन बंद होने के चलते ऐसे में इसका कनेक्शन घरेलू उपयोग के लिए भी किया जा सकता है। मनोज कुमार, विजय महेश्वरी, एसपी मित्तल, दिनेश गुप्ता, धर्मेंद्र वर्मा ने संयुक्त रूप से सिलिंडर लॉन्च कर डिलीवरी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर रामदयाल सिंह, जसपाल सिंह, मनमोहन सिंह, कमलकांत वालिया, शोभित मित्तल, हरेंद्र सिंह, पलविंदर सिंह, सुमेल सेठी, अमित खट्टर, मुकुल माथुर, अनुज अग्रवाल, जीशान व प्रशांत कुमार आदि रहे।