फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के घर में आग लगाई

Sun, 01 May 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
नहटौर में युवक के घर लगाई गई आग से जला सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नहटौर में क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी के साथ लड़की के फरार होने से दोनों परिवारों के बीच काफी दिनों से तनातनी चल रही है। अभी तक लड़की की बरामदगी नहीं होने से खफा उसके परिजनों ने प्रेमी के घर में आग लगा दी। विरोध करने पर युवक के वृद्ध दादी के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि आरोपियों के डर की वजह से आसपास के लोग वृद्ध महिला को कोई भोजन नहीं दे रहा है। 
विज्ञापन


एक माह पूर्व क्षेत्र के एक  गांव निवासी छात्रा अपने घर के सामने रहने वाले बीएससी के छात्र मनोज कुमार के साथ फरार हो गई थी। छात्रा के परिजनों ने उसकी बरामदगी के लिए पुलिस को तहरीर दी थी। प्रेमी युगल के फरार होने पर प्रेमी के परिजन भी घर छोड़कर कहीं चले गए। 

एक माह से प्रेमी युगल का कोई सुराग नहीं लग सका। लड़के की दादी परमेश्वरी घर पर रह रही थी। आरोप है कि शुक्रवार की रात छात्रा के परिजनों ने गुस्से में आकर प्रेमी के घर में आग लगा दी। इससे प्रेमी के घर के बाहर पड़ा छप्पर जलकर राख हो गया। घर में अकेली वृद्ध महिला ने जब इसका विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई। 
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपी उससे करीब 2500 रुपये की नकदी भी छीनकर ले गए। महिला ने  बताया कि वह कई दिनों से भूखे रहने को विवश है। आरोपियों के डर से कोई ग्रामीण उसे खाना देने तक को तैयार नहीं है। पुलिस  से अभी तक इस मामले की शिकायत नहीं की गई है। इस संबंध में एसपी देहात डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि थाने में शिकायत आने पर कार्रवाई  कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें