फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने फांसी लगाकर जान दी, प्रेमिका का भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। प्रेमिका के परिजनों के उत्पीड़न से तंग आकर एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। युवक एक सुसाइड नोट छोड़ गया है। प्रेमिका के पति, भाई व प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रेमिका के भाई को पुलिस ने दबोच लिया है।
विज्ञापन

बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी 25 वर्षीय जायदाद अख्तर ने शुक्रवार की रात घर के कमरे में पंखे में कपड़ा बांधकर फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। कमरा अंदर से बंद कर लिया। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर युवक को नीचे उतारा। वहां एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें ईदगाह रोड निवासी अपनी प्रेमिका हिना व उसके भाई सोहेल, प्रेमिका के पति पर उत्पीड़न करने समेत तमाम गंभीर आरोप लगाए। प्रेमिका पर धोखा देने का भी आरोप लगाया। पिछले दिनों विवाद होने पर जायदाद अख्तर के खिलाफ पुलिस में प्रेमिका के परिजनों ने तहरीर दी थी। पुलिस ने जायदाद व उसके भाई का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया था। पुलिस के मुताबिक मृतक जायदाद के हिना के साथ पिछले कई सालों से प्रेम संबंध थे। हिना की शादी दो माह पूर्व मुरादाबाद हो गई थी। पर वह पति के साथ नहीं रहती थी। बिजनौर अपने मायके आ गई थी। मृतक के परिजनों के मुताबिक हिना पति को छोड़कर मृतक के साथ रहना चाहती थी। हिना का भाई भी इस बात के लिए दबाव बनाता था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में हिना, उसके पति व भाई सोहेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सोहेल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें