फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में नहाते समय डूबने से किशोर की मौत

Mon, 23 May 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावर। घर से बाग में आम तोड़ने के लिए निकले एक किशोर की तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। कुछ लोगाें ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया। मशक्कत के बावजूद डेढ़ घंटे बाद उसका शव ही निकल पाया। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मंडावर के मोहल्ला बंजारान निवासी मोहम्मद युनूस का 11 वर्षीय पुत्र जुनैद अपने कुछ साथियों के साथ सोमवार को दोपहर बाग में आम तोड़ने के लिए गया था। बाग की ओर पहुंचने पर अधिक गर्मी का एहसास हुआ तो जुनैद पास में ही तालाब में नहाने के लिए निकल लिया। जब वह तालाब में नहा रहा था तो अचानक ही गहरे पानी में डूबने लगा।

उसके साथियों ने उसे डूबता हुआ देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर कई अन्य लोग तालाब की ओर दौड़ पड़े और जुनेद को बचाने के  तालाब में कूद गए। करीब डेढ़  घंटे की मशक्कत के बाद जुनैद को तालाब से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें