फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को गोली मारने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
नांगलसोती पुलिस की गिरफ्त में बाइक सवार को गोली मारने वाले दोनों आरोपी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नांगलसोती। बाइक सवार को गोली मारने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गांव सराय आलम से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

30 दिसंबर को नांगल-मंडावली मार्ग पर गांव सैदपुरी के पास शेखुपुरा आलम निवासी तिलकराम सैनी को दो युवकों ने सीने पर गोली मारकर घायल कर दिया था। मामले में घायल के भाई हरिओम ने कामराजपुर निवासी सलमान और सरायआलम निवासी महबूब उर्फ भोला के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश भी दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 15000 रुपये का इनाम घोषित किया था। शनिवार को नांगलसोती पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सलमान और महबूब को गांव सरायआलम से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उनके पास से दो तमंचे, दो कारतूस के खोखे और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की। दो आरोपी रिश्ते में मामा भांजे हैं। उधर, घायल तिलकराम का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
.........................................
पत्नी की मौत का बदला लेने को मारी थी गोली
नांगलसोती। बाइक सवार युवक तिलकराम पेशे के चिकित्सक है, जिसका गांव कामराजपुर में क्लीनिक है। गिरफ्तार आरोपी सलमान ने बताया कि दो माह पूर्व उसकी पत्नी सगुफा बीमार हो गई थी। डॉ. तिलकराम द्वारा सगुफा का उपचार किया जा रहा था, उपचार के दौरान सगुफा की मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि सलमान उसी दिन से डॉ. तिलकराम से रंजिश रखता था। 30 दिसंबर को गांव सैदपुरी के पास दोनों मामा भांजे ने डॉ. तिलकराम को घेरकर गोली मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें